{"_id":"6a4ec12cd2b43df43e044d49","slug":"irregularities-found-in-the-audit-of-581-gram-panchayats-notices-to-be-issued-maharajganj-news-c-206-1-go11002-180805-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 581 ग्राम पंचायतों की ऑडिट में मिली गड़बड़ी, जारी होगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 581 ग्राम पंचायतों की ऑडिट में मिली गड़बड़ी, जारी होगा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय सत्र 2024-25 के ऑडिट में अनियमितता व अतिरिक्त भुगतान के मामले, खरीद का रिकॉर्ड नहीं
निचलौल ब्लाॅक के 131 ग्राम पंचायतों में मिली गड़बड़ी
महराजगंज। जनपद की 581 ग्राम पंचायतों के सत्र 2024-25 की सोशल ऑडिट में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। इन पंचायतों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब की तैयारी तेज हो गई है। इनमें से सर्वाधिक 131 ग्राम पंचायतें निचलौल ब्लाॅक की हैं। जबकि धानी और बृजमनगंज ब्लाॅक में महज एक-एक ग्राम पंचायतों में ही अनियमितता की पुष्टि हुई है।
शासन स्तर से ग्राम पंचायतों को शहरों के सापेक्ष विकसित करने के लिए अकूत धनराशि खर्च हो रही है। ग्राम्य विकास के दायरे में पंचायती राज, वीबीजी रामजी और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं से ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए काम कराए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत में विकास कार्य कितने बेहतर व मानक के मुताबिक हो रहे इसकी पुष्टि के लिए शासन स्तर से लेखा परीक्षा विभाग आवंटित व खर्ची गई राशि की सोशल ऑडिट कर रिपोर्ट देता।
सोशल ऑडिट की इसी प्रक्रिया के तहत वित्तीय सत्र 2024-25 की सोशल आडिट में 12 विकास खंडों की 581 ग्राम पंचायतों में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद सीडीओ के निर्देश पर पंचायती राज विभाग ने सभी ग्राम पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत को नोटिस जारी कर संबंधित मामलों के अभिलेख उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
छह तरह की अनियमितताएं सामने
सोशल ऑडिट में लगभग छह प्रकार की गड़बड़ी लेखा परीक्षा विभाग को मिली है। इसमें बिना बिल बाउचर धनराशि निकालने, स्टॉक क्लोजिंग बैंलेस में गड़बड़ी, वेतन मद में अतिरिक्त भुगतान, गैरकानूनी तरीके से धन का उपयोग, खरीददारी के उपरांत लाग बुक मेंटेन न होने जैसी गंभीर अनियमितताएं पकड़ में आई हैं।
ब्लाकॅवार ग्राम पंचायतों की संख्या
ब्लाॅक- ग्राम संख्या
निचलौल -131
नौतनवां -88
परतावल- 84
मिठौरा - 80
पनियरा- 75
फरेंदा- 71
सिसवां -31
लक्ष्मीपुर- 17
घुघली, महराजगंज-2
धानी, बृजमनगंज- 1
सात वित्तीय सत्र की 502 ऑडिट लंबित
वित्तीय सत्र - लंबित ऑडिट संख्या
2017-18 - 88
2018-19 - 156
2019-20 - 83
2020-21 - 87
2021-22 - 22
2022- 23 - 47
2023-2024 - 19
वर्जन
जनपद में कुल 882 ग्राम पंचायत 12 ब्लाॅकों के अधीन हैं। इसमें से 581 ग्राम पंचायतों के सोशल ऑडिट में गंभीर अनियमितता मिली। सीडीओ के निर्देश पर सभी सचिव व एडीओ पंचायत को नोटिस जारी की जा रही है।
-श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ, महराजगंज
-- -- -- -- -
2024-25 के वित्तीय सत्र की सोशल आडिट में 581 ग्राम पंचायतों में गंभीर अनियमितता की रिपोर्ट शासन स्तर से मिली है। डीपीआरओ को नोटिस जारी कर अभिलेख मंगाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर संदर्भित अभिलेख नहीं उपलब्ध कराए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-महेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ, महराजगंज