सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kalash Yatra taken out with musical instruments for Rudra Mahayagya

Maharajganj News: रुद्र महायज्ञ के लिए गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with musical instruments for Rudra Mahayagya
विज्ञापन
सिंदुरिया। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा सोनाड़ी में रविवार को शिव मंदिर प्रांगण से रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई।
Trending Videos

निकाली गई। यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर कलश यात्रा मधुबनी, सोनवल, नंदाभार, खजुरिया, कसमरिया, झंझनपुर चौराहा होते दरहटा, केवलापुर पोखरा पर पहुंची जहां कलश में जलभर कर श्रद्धालु वापस यज्ञस्थल पर पहुंचे। वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई। कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम, हर-हर महादेव के उदघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। यज्ञ में लगभग 251 कन्याओं ने कलश उठाया। यज्ञाचार्य पं संजय मिश्र ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर में प्रवचनकर्ता सत्या देवी कथा सुनाएंगी। रात्रि में शिवशक्ति आदर्श मंडल परिवार पंचमुखी इटहिया कुंआरी सती की ओर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। यज्ञ की पूर्णाहुति दो फरवरी होगी। कलश यात्रा में मुख्य यजमान नारद गुप्ता, अमरजीत व यज्ञ के अध्यक्ष प्रदुम्मन पाण्डेय, अनिरुद्ध गुप्ता, उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, नितेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, अखिलेश यादव, ब्रह्मानंद चौधरी, दिलीप गुप्ता, भभूति दीक्षित, चंद्रभान चौधरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्नी पटेल, अविनाश कुमार, अमित पटेल, शेषमणि कुमार, भोला चौधरी, राजन गुप्ता, अजय चौधरी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed