सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   LPG crisis during Holi, consumers worried

Maharajganj News: होली में रसोई गैस का संकट, उपभोक्ता परेशान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
LPG crisis during Holi, consumers worried
विज्ञापन
सोनौली। होली के त्योहार पर स्थानीय नगर पंचायत में रसोई गैस की किल्लत से आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस सिलिंडर के लिए लोगों को सुबह से ही एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है लेकिन गैस नहीं मिल रही है। इसको लेकर उपभोक्ता काफी नाराज हैं। त्योहार के समय में पहली बार ऐसा हुआ है कि गैस नहीं मिल रही है।
Trending Videos

मंगलवार को सोनौली स्थित इंडेन गैस सर्विस सेंटर पर गैस नहीं मिलने के कारण कई परिवारों को मजबूरन चूल्हे का सहारा लेना पड़ा है। इससे आमजन को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधिराम, सूरज, संदीप, किशन, उमाकांत, सुरदर्शन, वकील, संतोष, गीता देवी सहित कई लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से गैस नहीं मिल रही है। कुछ उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस की कालाबाजारी हो रही है। एक सप्ताह से उपभोक्ता गैस की समस्या को लेकर परेशान हैं। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में गैस एजेंसी संचालक हरिश्चन्द्र जायसवाल ने बताया कि डिपो से मांग के अनुरूप गैस नहीं मिल पा रही है। इसी वजह से समस्या हो रही है। उपभोक्ताओं को प्री-बुकिंग कराना अनिवार्य है, उपभोक्ताओं की बुकिंग के आधार पर ही डिपो से गैस की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed