{"_id":"69f124d5166f19cdba013a3c","slug":"made-the-girls-aware-and-gave-strict-instructions-to-the-miscreants-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-176216-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवतियों को किया जागरूक\nमनचलों को दी कड़ी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवतियों को किया जागरूक मनचलों को दी कड़ी हिदायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौतनवा। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाने की एंटी रोमियो टीम की उपनिरीक्षक तनु दुबे एवं आरक्षी सोनम कुमारी ने मंगलवार की सुबह क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों को जागरूक किया।
युवतियों को सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए पुलिसिया तत्परता से अवगत कराया गया। वहीं मनचलों को कड़ी हिदायत भी दी गई।
उपनिरीक्षक तनु दुबे एवं आरक्षी सोनम कुमारी ने युवतियों को बताया कि आप सभी निर्भीक होकर अपने सम्मान और अधिकार की लड़ाई के लिए हमेशा मुखर रहें। उन्होंने कहा कि सड़कों पर आवागमन के दौरान यदि कहीं मनचलों की ओर से अवांछनीय हरकत की जाए तो तत्काल उनका मुंहतोड़ जवाब दें। आपके स्वाभिमान की रक्षा और सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जरूरत पड़ने पर तुरंत फोन घुमाएं। पुलिस की ओर से फौरी तौर पर आपको रिस्पांस दिया जाएगा। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X