{"_id":"69f124f8caba73c4f6060bc4","slug":"use-ai-with-caution-and-respect-personal-privacy-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-176219-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सावधानी से करें एआई का इस्तेमाल, निजी गोपनीयता का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सावधानी से करें एआई का इस्तेमाल, निजी गोपनीयता का रखें ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने विजन एकेडमी के बच्चों को साइबर क्राइम से बचाव के दिए टिप्स
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन के तहत मंगलवार को धनेवा धनेई स्थित विजन एकेडमी में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने बच्चों को साइबर क्राइम से बचाव के लिए टिप्स दिए। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि आजकल एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से फोटो बनाना एक रोमांचक अनुभव है लेकिन इसके साथ कई गंभीर खतरे भी जुड़े हैं। इससे सावधान रहने की जरूरत है।
तकनीक के इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने कल्पनाओं को हकीकत में बदलना बेहद आसान बना दिया है। महज एक ''''प्रॉम्ट'''' (निर्देश) टाइप करते ही एआई आपके लिए शानदार और वास्तविक दिखने वाली तस्वीरें तैयार कर देता है लेकिन जिस तेजी से यह तकनीक लोकप्रिय हो रही है, उसी तेजी से यह साइबर अपराधियों का हथियार भी बनती जा रही है। एआई से फोटो बनाना न केवल आपकी गोपनीयता के लिए खतरा है बल्कि यह आपको कानूनी मुश्किलों में भी डाल सकता है।
एआई का सबसे खतरनाक पहलू ''''डीपफेक'''' है। अपराधी किसी भी व्यक्ति की साधारण फोटो का इस्तेमाल कर उसे बदल देते हैं। इससे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर डिजिटल माध्यम से विश्वास करना स्वयं को संकट में डालना है। उन्होंने आगे कहा कि अपने निजी विवरण, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी अथवा पारिवारिक सूचनाएं सोशल मीडिया पर न शेयर करें। मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें तथा समय-समय पर परिवर्तित करते रहें।
सावधानी के साथ करें डिजिटल माध्यमों का उपयोग
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने अभिभावकों एवं प्रशासन को दें। डिजिटल माध्यमों का उपयोग आवश्यकता एवं सावधानी के साथ करें। सीओ सदर ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि अगर आपके साथ साइबर फ्राड हो जाता है तो सबसे पहले इसकी जानकारी पुलिस को 1030 पर दें। इसमें देर न करें। एपीके फाइल पर क्लिक न करें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सवाल भी किए। मुख्य वक्ता ने बच्चों के प्रश्नों के जवाब भी दिए। कक्षा आठ से आयुष पटेल, अविनाश यादव, ऋषभ पटेल, सत्यम, काजल एवं आराध्या व कक्षा सात से कुमारी आराध्या, आरोही, श्रेयांशी, तृषा, प्रतीक पटेल, श्रेयांश मिश्रा एवं मयंक ने सीओ सदर से साइबर से जुड़े सवाल भी पूछे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य/निदेशक अभिषेक पांडेय, शिक्षक साधना सिंह सहित कार्यालय कर्मचारी एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X