सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Markets buzz on Akshaya Tritiya... Business worth over Rs 100 crore

Maharajganj News: अक्षय तृतीया पर बाजार गुलजार...100 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Markets buzz on Akshaya Tritiya... Business worth over Rs 100 crore
मुख्यालय पर बर्तन खरीदते लोग।
विज्ञापन
महराजगंज। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर सोमवार को बाजार में दोपहर तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। सर्वाधिक भीड़ सराफा व बर्तन की दुकानों पर रही। अक्षय तृतीया को खरीदारी के लिए शुभ दिन मानकर कई लोगों ने सहालग की खरीदारी भी सोमवार को ही कर ली।
Trending Videos

कारोबारियों के मुताबिक, सराफा और बर्तन के बाजार में 40 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हुई। सर्वाधिक कमाई की बात करें तो इस अक्षय तृतीया पर सर्वाधिक बिक्री बाइकों की रही। इसके अलावा स्मार्ट फोन, फ्रिज, कूलर, टीवी इत्यादि की बिक्री भी 60 करोड़ रुपये से अधिक की रही। अक्षय तृतीया एक दिन पहले लगने के कारण सोमवार को इसका मुहूर्त होने से सुबह से बाजार में चहल-पहल देखी गई। मुहूर्त के मद्देनजर सराफा व बर्तन कारोबारियों की दुकानें सुबह आठ बजे से ही खुलने लगीं। 10 बजे दुकान खोलने वाले दुकानदार भी सुबह ही दुकान खोल चुके थे। जार ही समय से पहले नहीं खुले, बल्कि ग्राहक भी 08:30 तक बाजार पहुंचने लगे। दोपहर तक खरीद-फरोख्त होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्तन बाजार में नॉनस्टिक की रही डिमांड : सराफा बाजार की तरह ही बर्तनों के बाजार में भी खूब बिक्री दिखी। पीतल व तांबा की महंगाई के कारण नॉनस्टिक बर्तन खूब बिके। मुख्यालय के कारोबारी पवन कसौधन ने बताया कि तांबा व पीतल की जगह एल्यूमीनियम व नॉनस्टिक के बर्तन खूब बिके। जिन घरों में शादी विवाह उन घरों के लोगों ने बेटी की विदाई में देने के लिए नॉनस्टिक व एल्युमिनियम के बर्तनों की खरीद पूरी की।
अक्षय तृतीया पर सरपट दौड़ा बाइक बाजार : अक्षय तृतीया के शुभ तिथि पर सर्वाधिक बिक्री बाइकों की हुई। व्यापारी वरूण ने बताया कि 23 बाइक बुक थीं। इनकी डिलीवरी के अलावा 13 अन्य बाइक भी अक्षय तृतीया पर बिकीं। लौकेश पांडेय ने बताया कि कुल 35 बाइकों की बिक्री की गई। संजीव ने 36 बाइक बिकने की जानकारी दी। एक अन्य व्यापारी राकेश गुप्ता ने बताया कि 13 ई-रिक्शा बिके।
मोबाइल बाजार में 5 जी तो इलेक्ट्रॉनिक में फ्रिज व कूलर की बिक्री : अक्षय तृतीया पर सोमवार सर्वाधिक मोबाइल बिक्री 5 जी स्मार्टफोन की रही। कारोबारी भरतनाथ चौरसिया ने बताया कि 10 हजार रुपये की रेंज में आए 5 जी स्मार्ट फोन सर्वाधिक बिके। 44 से अधिक सेट उनकी दुकान से बिके। फरेंदा हाईवे पर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के मालिक सुमित वर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर टीवी, फ्रिज, कूलर की बिक्री अधिक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed