सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Names of new students will be fed on OMSSE

Maharajganj News: ओएमएसएसई पर फीड होगा नए विद्यार्थियों का नाम

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 23 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Names of new students will be fed on OMSSE
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक स्कूलों में संचालित योजनाएं व गतिविधियों की अब ऑनलाइन मानिटरिंग होगी। इसके लिए समग्र शिक्षा यूपी ने ओएमएसएसई (ऑनलाइन मानिटरिंग सीनियर सेकंड्री एजुकेशन) पोर्टल विकसित किया है। अब प्रत्येक नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों का डेटा नामांकन के समय ही फीड होगा। इसके लिए डीआईओएस स्तर से आदेश जारी किए गए हैं।
Trending Videos

जनपद में 278 माध्यमिक स्कूलों का संचालन है, जिसमें 1.17 लाख विद्यार्थी बीते शिक्षा सत्र 2025-26 में नामांकित थे। जिनकी फीडिंग के लिए पहले ही निर्देश जारी हुए और प्रत्येक स्कूल ने इसकी फीडिंग भी करीब पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के डीसी मुकेश कन्नौजिया ने बताया कि माध्यमिक स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ प्रोजेक्ट अलंकार व अन्य गतिविधियों से स्कूलों की दशा व दिशा भी परिवर्तित हो रही।
किस स्कूल में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कितना कर रही इसके आकलन के लिए ओएमएसएसई पोर्टल पर सभी जरूरी फीडिंग कराकर माॅनिटरिंग की व्यवस्था प्रभावी की गई है। यह सहूलियत स्कूलों की ग्रेडिंग में सहायक बन रही है और आकलन शत प्रतिशत करने की सहूलियत बढ़ी है। पूर्व के निर्देश क्रम में 1.17 लाख विद्यार्थियों की फीडिंग स्कूलों ने पूरी कर ली है। अब नए सत्र में प्रवेश लेने के समय ही विवरण दर्ज करने के निर्देश प्रभावी हैं।
कुल छह काॅलम में फीड हो रहा विवरण : राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि इस पोर्टल पर कुल छह काॅलम का डेटा फीड किया जा रहा है। जिसके निर्देश डीआईओएस की तरफ से मिले हैं।
इसमें शैक्षिक आंकड़े, प्रोजेक्ट अलंकार, पूर्णता आकलन, साइबर सुरक्षा, शारीरिक गतिविधि व स्कूल में प्रयुक्त एप व पोर्टल का विवरण फीड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed