सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman beaten and thrown out of the house for not fulfilling dowry demands

Maharajganj News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house for not fulfilling dowry demands
विज्ञापन
महिला परामर्श केंद्र पर समझौते के बाद भी नहीं बदला ससुराल पक्ष का रवैया
Trending Videos

ससुरालियों पर सभी जेवर छीनने का भी आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। क्षेत्र की सिसवा मुंशी गांव निवासी अफसाना खातून ने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने ससुरालियों पर अपने सभी जेवर छीनने का भी आरोप लगाया है।
शिकायकर्ता के अनुसार, उसकी शादी 31 अक्टूबर 2022 को मुस्लिम रीति-रिवाज से भिटौली थाने के सिसवा मुंशी निवासी वाहिद रजा के साथ हुई थी। शादी के दौरान उसके मायके पक्ष ने करीब तीन लाख रुपये नकद, बाइक, फ्रीज, वॉशिंग मशीन, सोफा सेट, फर्नीचर सहित सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान दिए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति वाहिद रजा, ससुर हारून समेत अन्य परिजन अतिरिक्त दहेज के रूप में सोने की चेन की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे। पीड़िता ने बताया कि उसने सब कुछ सहन करते हुए अपने वैवाहिक जीवन को निभाने की कोशिश की। इस दौरान उसे एक पुत्र भी हुआ, फिर भी ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायकर्ता के मुताबिक, 5 फरवरी 2026 को ससुराल पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए मारने-पीटने की धमकी दी। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया तो 17 फरवरी को महिला परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाया गया। समझौते के बाद पति उसे साथ ले गया लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर से उत्पीड़न शुरू हो गया। पीड़िता ने बताया कि 7 मार्च 2026 को पति व अन्य ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर सभी जेवर छीन लिए और घर से बाहर निकाल दिया। किसी तरह वह अपने मायके पहुंची।
एसओ मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शिकायकर्ता की तहरीर पर पति वाहिद रजा, ससुर हारून, सास साबिया, ननद शबाना, सबीना, नूरसबा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed