सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Medical store owner administered injection, student died... uproar till late nightMedical store owner administered injection, student died... uproar till late night

Maharajganj News: मेडिकल स्टोर वाले ने लगाया इंजेक्शन, छात्रा की मौत...देर रात तक हंगामा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Medical store owner administered injection, student died... uproar till late nightMedical store owner administered injection, student died... uproar till late night
जिला अस्पताल में मौजूद परिजन।  
विज्ञापन
-छात्रा को बुखार आने के बाद मेडिकल स्टोर ले गए थे परिजन
Trending Videos

-तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाते समय छात्रा की गई जान
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरुतिया गांव के पासी टोल में एक मेडिकल स्टोर संचालक के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद किशोरी की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुस्साए परिजनों जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस से शव को कब्जे में ले लिया और नारेबाजी करते हुए कोतवाली थाने की ओर बढ़ने लगे। खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी रहा।

परिजनों ने बताया कि मोनिका अभी कक्षा 10वीं में पढ़ रही थी। रविवार की शाम को बुखार बढ़ने पर उसे एक मेडिकल स्टोर पर ले गए। संचालक ने इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद लड़की बेहोश होने लगी। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल की ओर लेकर गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जब परिजन और ग्रामीण मेडिकल स्टोर पर पहुंचे तो दुकान बंद मिली और संचालक सवना गांव निवासी पहले ही भाग चुका था। रामसवार एक गाड़ी चालक हैं। उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी घर संभालती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनिका परिवार की दूसरी बेटी थीं। तीन बहनों में सबसे बड़ी अर्चना, उसके बाद मोनिका और सबसे छोटी रीना है। एक भाई रामू भी है। परिवार के अनुसार मोनिका पूरी तरह स्वस्थ थी और अचानक बुखार के बाद यह हादसा हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना डॉक्टर की सलाह और उचित जांच के इंजेक्शन दिया गया, जिससे मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed