सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Miscreants vandalized the community health center.

Maharajganj News: अराजकतत्वों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की तोड़फोडन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Miscreants vandalized the community health center.
सीएचसी में टूटे पड़े खिड़की के शीशे एवं पैथोलॉजी में बिखरा पड़ा सामान।  
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बे में गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने और रजिस्टर व एचबी मीटर गायब करने का मामला सामने आया है।
Trending Videos

शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अमित राव गौतम ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी और कर्मचारी शनिवार की सुबह जब अस्पताल पहुंचे तो डेंटल, फार्मेसी, आयुर्वेद स्टोर, टीवी दवा वितरण रूम एवं पैथोलॉजी की खिड़कियों पर लगे सभी शीशे टूटे हुए थे। वहीं पैथोलॉजी की खिड़की पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थी और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। लैब टेक्नीशियन ने बताया कि पैथोलॉजी में रखा संबंधित रजिस्टर, पिपेट व हीमोग्लोबिन मीटर गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में हुई तोड़फोड़ की घटना को देखते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित राव गौतम ने तत्काल इसकी सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी रतनपुर एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को दी और उनके निर्देशानुसार थाने में एक तहरीर देकर घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed