{"_id":"69ac8706539166687e0881c2","slug":"up-board-so-far-15365-students-have-skipped-high-school-and-intermediate-exams-maharajganj-news-c-206-1-go11002-172889-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : अब तक 15,365 ने छोड़ी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : अब तक 15,365 ने छोड़ी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। होली अवकाश के बाद शनिवार को शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 33 अनुपस्थित रहे। इसमें इंटर एग्री इंजीनियरिंग में 533 के सापेक्ष 507 ने परीक्षा दी और 26 गैरहाजिर रहे।
शनिवार को हाईस्कूल कॉमर्स में 130 के सापेक्ष 123 उपस्थित व सात अनुपस्थित रहे। अब तक की अनुपस्थिति पर नजर डालें तो कुल अब तक कुल 15,365 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले हैं। यह विभिन्न तिथियों की पहली व दूसरी पाली में 10वीं व 12वीं दोनों के परीक्षार्थियों की संख्या है। इसमें इंटर 6,770 और शेष हाईस्कूल के विद्यार्थी हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हुए 17 दिन बीत चुके हैं और इस समय अवधि में लगभग सभी महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा पूरी हो चुकी है। 18 फरवरी से शुरू परीक्षा की आखिरी तिथि 12 मार्च है। अब तक हाईस्कूल इतिहास, संस्कृत, अंग्रेजी, हिंदी, गृह विज्ञान, विज्ञान की परीक्षा हो चुकी है।
वहीं इंटर में कंप्यूटर, वीओसी, रसायन विज्ञान, भौतिकी, जंतु विज्ञान, अर्थशास्त्र व गणित की परीक्षाएं हो चुकी हैं। 10 वीं की परीक्षा में अब तक सभी विषय व पालियों की परीक्षा में कुल 8595 विद्यार्थी गैरहाजिर मिल चुके हैं।
वहीं 12 वीं का आंकड़ा 6,770 का है। इंटरमीडिएट में टेक्निकल ड्राइंग ही इकलौता ऐसा विषय रहा जिसमें 7451 के सापेक्ष सभी परीक्षार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही।
Trending Videos