सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Schools with the highest enrollment will be honored.

Maharajganj News: सर्वाधिक नामांकन वाले स्कूल होंगे सम्मानित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Schools with the highest enrollment will be honored.
विज्ञापन
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों आगामी सत्र में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने के लिए मार्च महीने के अंतिम दिनों में गतिविधियां शुरू की जाएंगी।इसके तहत सर्वाधिक नामांकन वाले स्कूलों में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जनपद में सर्वाधिक नामांकन वाले 80 स्कूलों को चयनित कर समारोह के लिए 5.20 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।
Trending Videos

शैक्षिक सत्र 2026-27 में परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने की गतिविधि मार्च महीने के आखिरी दिनों में शुरू होगी। राज्य परियोजना कार्यालय की तरफ से प्राप्त निर्देश क्रम में 25 मार्च से 30 मार्च के बीच सर्वाधिक नामांकन वाले स्कूलों में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 232 से अधिक नामांकन वाले स्कूलों को चिह्नित किया गया है। सम्मान समारोह में अभिभावक, प्रबंधन समिति सदस्य व क्षेत्रीय प्रधान, सभासदों को सम्मानित किया जाएगा। ताकि यह आसन्न सत्र में नामांकन बढ़ाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 मार्च के बाद आयोजन : राज्य परियोजना कार्यालय की तरफ से जनपद के सर्वाधिक नामांकन वाले 80 स्कूलों का चयन किया गया है। स्कूलों में 25 मार्च के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रति स्कूल 6500 रुपये की दर से जनपद को 5.20 लाख रुपये परियोजना कार्यालय से जारी हुए हैं। आयोजन का फोटो जियो टैग के साथ प्रेरणा पोर्टल अपडेट करना होगा। इसकी मॉनिटरिंग बीएसए करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed