{"_id":"64fc65abbc418ef8530d2013","slug":"molest-of-friend-wife-and-photo-went-viral-in-maharajganj-2023-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म कर फोटो कर दिया वायरल, वीडियो दिखा कर रहा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म कर फोटो कर दिया वायरल, वीडियो दिखा कर रहा ब्लैकमेल
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Sep 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि महिला का मामला फेसबुक पर अश्लील फोटो वायरल करने का है। इसके बारे में साइबर सेल को सूचित किया गया है। वहां से जैसा निष्कर्ष निकलता है। उसके आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
महराजगंज जिले में श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र की निवासी एक विवाहिता के साथ उसके पति के दोस्त ने ही दुष्कर्म किया। उसका फेसबुक आईडी हैक कर अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार संबंध बनाने का दबाव बनाया।
Trending Videos
पीड़िता के मना करने पर उसने फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि पति के गैर मौजूदगी में उनका दोस्त घर आता-जाता रहता था। एक बार वह घर आया और मेरा मोबाइल लेकर चलाने लगा। मेरे मोबाइल से मेरा फोटो व वीडियो अपने मोबाइल में भेज लिया। उसके बाद वह मुझे ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान उसने मेरे साथ दुष्कर्म भी किया और मेरी अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया। इसके बाद वह हमेशा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। मैंने जब मना कर दिया तो उसने मेरा अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।