{"_id":"69ade60ff0e5812b1905ebe9","slug":"women-who-have-done-excellent-work-were-honored-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1033-154656-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ईंट-भट्टा पर लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
बिस्कोहर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को एक सामाजिक संस्थान के तरफ से बिस्कोहर कस्बा स्थित एक ईंट-भट्टे पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं, छोटे बच्चों और पुरुषों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइएं वितरित की गईं। शिविर के दौरान करीब 22 महिलाओं सहित 130 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही महिलाओं को सैनिटरी पैड का वितरण किया गया और उन्हें स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। संस्था के प्रबंधक अंकित सिंह और आस्था जायसवाल ने महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया। स्वास्थ्य शिविर में डा. सूर्यकांत, डाॅ. अरविंद मिश्रा, एएनएम शारदा देवी व धीरज राय ने अपनी सेवाएं दीं। इस मौके पर सरफराज नवाज, रोहित गुप्ता, वैभव गुप्ता, गुड्डू, विकास, शौर्य राय आदि मौजूद रहे।
बेहतर कार्य करने वाली स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित
भारतभारी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की अवसर पर अधीक्षक के द्वारा पीएचसी बिजौरा में ग्रामीण महिलाओं, आशा बहुओं और एएनएम आदि के साथ एक वृहद गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान अधीक्षक ने सराहनीय कार्य करने वाली आशा बहू प्रतिभा, सावित्री, तारा देवी, करिश्मा, रीता प्रजापति, रीना, रोशनी शुक्ला, लीलावती और अफसाना के साथ एएनएम शालिनी सिंह को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपने अटूट रचनात्मक और अद्वितीय उत्साह के साथ भारत की प्रगति को नया आकर दे रही है। वहीं महिलाओं की उपलब्धियां राष्ट्रीय को प्रेरणा प्रदान कर रही है और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा सशक्त नारी ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है , इसलिए देश के विकास में महिलाओं की सहभागिता बहुत जरूरी है ।
सीएचसी मिठवल में आशा बहुओं को किया सम्मानित
बांसी। तिलौली चौराहा स्थित मिठवल सीएचसी पर आयोजित कार्यक्रम में आशा बहुओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सम्मानित किया गया। सीएचसी अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में आशा बहुओं को सम्मानित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। 35 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की मुख, स्तन और गर्भाशय से संबंधित बीमारियों की जांच की गई तथा मरीजों में फल वितरित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने और मनोयोग से योगदान के लिए पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित कर्मचारियों को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना की विस्तृत जानकारी देने के अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु के 19 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक सलाह दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. अपर्णा पाठक, डॉ. रविशंकर त्रिपाठी, एएनएम, स्टाफ नर्स, आशा कार्यकर्ता तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
Trending Videos