सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Daughters showed their strength in the race.. Sandhya Sahni came first.

Maharajganj News: बेटियों ने दौड़ में दिखाया दमखम.. संध्या साहनी प्रथम स्थान पर

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 09 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Daughters showed their strength in the race.. Sandhya Sahni came first.
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ लगाती खिलाड़ी।  
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्टेडियम में आयोजित हुई दौड़ प्रतियोगिता
Trending Videos


प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेता बेटियों को किया गया सम्मानित

सिद्धार्थनगर। फिट इंडिया महिला सप्ताह और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता आयोजन किया। पांच किलोमीटर लंबी दौड़ में 47 बेटियों ने हिस्सा लिया। इसमें संध्या साहनी ने प्रथम स्थान, मोनिका विश्वकर्मा ने द्वितीय स्थान व अंकिता गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया।
उद्घाटन क्रीड़ा भारती गोरक्षप्रांत के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति की ओर से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। जिला स्टेडियम में सुबह आठ बजे पांच किमी क्रॉस कंट्री दौड़ में कूल 47 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह खेल प्रेमी बढ़ाते हुए नजर आए। इस दौरान सुमन सिंह खेल इंडिया प्रशिक्षिका और राजलक्ष्मी चौधरी, अंशकालिक मानेदय प्रशिक्षिका फुटबाॅल ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। प्रतियोगिता में आए समस्त खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि की ओर से खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए सबका आभार प्रकट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed