{"_id":"69b08d4d27ec78827409c899","slug":"geeta-press-demand-for-ramcharitmanas-increases-printing-speeds-up-maharajganj-news-c-7-gkp1006-1253370-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता प्रेस : रामचरितमानस की बढ़ी मांग, तेज हुई छपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता प्रेस : रामचरितमानस की बढ़ी मांग, तेज हुई छपाई
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चैत्र राम नवमी के पर्व को लेकर रामचरितमानस की मांग में तेजी आ गई है। इसके चलते गीता प्रेस में बड़े पैमाने पर रामचरितमानस की छपाई का कार्य चल रहा है।
हर वर्ष राम नवमी के अवसर पर रामचरितमानस की मांग बढ़ जाती है। इस बार भी श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए विशेष तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि आर्ट पेपर पर चार हजार विशेष प्रतियां छापी जा रही हैं। इसके साथ ही सामान्य कागज पर छपने वाली रामचरितमानस की एक लाख से अधिक प्रतियां भी तैयार कर ली गई हैं। इन प्रतियों को देश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ अयोध्या भेजने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि राम नवमी पर श्रद्धालुओं को आसानी से रामचरितमानस उपलब्ध हो सके। त्योहार के समय श्रद्धालुओं की ओर से रामचरितमानस की खरीद और वितरण अधिक किया जाता है, इस कारण मांग में इजाफा हुआ है, जिससे छपाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। गीताप्रेस के प्रबंधक लालमणि तिवारी ने बताया कि हर वर्ष राम नवमी पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामचरितमानस की पर्याप्त प्रतियां प्रकाशित की जा रही हैं। प्रतियों को अयोध्या के साथ-साथ अन्य शाखाओं पर भी भेजा जाएगा।
Trending Videos