सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   KS Sanskriti and Chandra Cricket Academy register thrilling wins

Maharajganj News: केएस संस्कृति और चंद्रा क्रिकेट एकेडमी की रोमांचक जीत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
KS Sanskriti and Chandra Cricket Academy register thrilling wins
विज्ञापन
गोरखपुर। इंटर क्लब क्रिकेट लीग के मुकाबलों में मंगलवार को दो रोमांचक मैच खेले गए। सेंट एंड्रयूज कॉलेज मैदान पर केएस संस्कृति ने प्रकाश क्रिकेट एकेडमी को तीन रन से हराया। जबकि एनई रेलवे ग्राउंड पर चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने बीएमटी क्रिकेट एकेडमी को दो विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की।
Trending Videos


सेंट एंड्रयूज कॉलेज मैदान पर खेले गए ‘बी’ डिवीजन के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केएस संस्कृति की टीम 33.3 ओवर में 191 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान अथर्व पांडेय ने 51 गेंदों में 48 रन बनाए। आयुष कुमार ने 21 रन और दीपांकर सिंह ने 34 रन का योगदान दिया, जबकि हर्षित सिंह 15 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम को 46 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। प्रकाश क्रिकेट एकेडमी की ओर से आदित्य पासवान ने तीन विकेट लिए, जबकि तनमय तिवारी ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रकाश क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत खराब रही और दोनों ओपनर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद तनमय तिवारी ने 36 रन बनाए, जबकि सक्षम शुक्ला ने 83 गेंदों में नाबाद 90 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। बावजूद इसके टीम 35 ओवर में सात विकेट पर 188 रन ही बना सकी और तीन रन से मुकाबला हार गई। केएस संस्कृति की ओर से रोहित निषाद और दीपांकर सिंह ने 2-2 विकेट लिए। दीपांकर सिंह को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं एनई रेलवे ग्राउंड पर खेले गए ‘ए’ डिवीजन के मुकाबले में बीएमटी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में 192 रन बनाए। अंचल मोदनवाल ने 48 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली। सौरभ ने 30 रन और संदीप चौधरी ने नाबाद 27 रन का योगदान दिया। चंद्रा क्रिकेट एकेडमी की ओर से साहिम हसन और आयुष कुमार प्रजापति ने 2-2 विकेट लिए।
193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने 37.3 ओवर में आठ विकेट पर 194 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान साहिम हसन ने 87 गेंदों में 85 रन की शानदार पारी खेली। समीर अंसारी ने 19 रन और प्रिंस यादव ने 12 रन बनाए, जबकि अंत में साहिल अली ने नाबाद 11 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। बीएमटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से धीरज और दीपक ने 2-2 विकेट लिए। साहिम हसन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed