सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   High speed bike collides with pole in Maharajganj, uncle dies, nephew injured

Maharajganj News: तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई, मामा की मौत- भांजा घायल; हालत गंभीर

अमर उजाला ब्यूरो, महाराजगंज Published by: Rohit Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

कुशीनगर जिले के अंबे चौक पड़रौना कस्बा निवासी अमित निषाद (19) अपनी बाइक से अपने भांजे भोलू निषाद (16) निवासी पचरूखिया तिवारी थाना भिटौली को लेकर पिपराइच की तरफ गया था। देर रात करीब 11 बजे दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान धनहा नायक गांव के समीप तेज रफ्तार के कारण बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई।

High speed bike collides with pole in Maharajganj, uncle dies, nephew injured
घटनास्थल और मौके पर खड़ी बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-पिपराइच मार्ग पर धनहा नायक गांव के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के अंबे चौक पड़रौना कस्बा निवासी अमित निषाद (19) अपनी बाइक से अपने भांजे भोलू निषाद (16) निवासी पचरूखिया तिवारी थाना भिटौली को लेकर पिपराइच की तरफ गया था। देर रात करीब 11 बजे दोनों वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान धनहा नायक गांव के समीप तेज रफ्तार के कारण बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई।  टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमित निषाद को मृत घोषित कर दिया। 

वहीं गंभीर रूप से घायल भोलू निषाद को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed