सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   New bridge will soon be built on Khornaya Bridge

Maharajganj News: खोरनईया पुल पर जल्द बनेगा नया पुल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
New bridge will soon be built on Khornaya Bridge
विज्ञापन
वर्तमान में पुल की हालत ठीक नहीं, आवागमन के दौरान दुर्घटना का अंदेशा
Trending Videos

महराजगंज। माधोनगर व बैदा संपर्क मार्ग पर स्थित खोरनईया नाले पर बने जर्जर पुल के स्थान पर जल्द ही नए पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। फरवरी में इसे शासन को भेजा जाएगा। प्रस्तावित योजना के अनुसार पुल के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत आएगी।
जानकारी के अनुसार, विकास खंड पनियरा के माधोनगर बैदा सिवान में स्थित खोरनईया नाले पर बना वर्तमान पुल बहुत पुराना और जर्जर हो चुका है। आए दिन भारी वाहनों और लगातार बढ़ते यातायात के कारण पुल की हालत और खराब हो गई है। जितेंद्र गुप्ता, भोला गुप्ता, बालगोविंद गुप्ता, रामचरन चक्रवर्ती, हरिकेश यादव और मनोज सहानी का कहना है कि पुल से गुजरते समय हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। बरसात के मौसम में नाले में पानी का बहाव तेज होने से पुल पर आवागमन जोखिम भरा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधोनगर और बैदा संपर्क मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए यह पुल बेहद महत्वपूर्ण है, यह पनियरा ब्लॉक को जोड़ता है। इस पुल के जर्जर होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार छोटे वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। अधिशासी अभियंता एडिशन सिंह ने बताया कि पुल निर्माण के लिए डीपीआर तैयार हो रहा है। फरवरी में इसे स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। धनराशि आवंटित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed