सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No junk food in secondary schools...teachers will motivate students to eat nutritious food

Maharajganj News: माध्यमिक स्कूलों में नो जंक फूड...पौष्टिक खाने के लिए प्रेरित करेंगे शिक्षक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
No junk food in secondary schools...teachers will motivate students to eat nutritious food
विज्ञापन
1.17 लाख विद्यार्थियों को बताया जाएगा पोषण का महत्व
Trending Videos

टिफिन में पोषक खाद्य लाने पर दिया जाएगा जोर
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में नए सत्र से खाद्य व अखाद्य का महत्व बताते हुए टिफिन में पोषक खाद्य लाने को लेकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए ''नो जंक फूड'' नीति को प्रभावी किया गया है।
जनपद में संचालित 278 माध्यमिक स्कूलों में बीते सत्र से 1.17 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में बच्चों की सेहत सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। नो जंक फूड नीति के तहत स्कूल में विद्यार्थियों को जंक फूड लाने और खाने की मनाही रहेगी और घर से पौष्टिक टिफिन लाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि नए एकेडमिक कैलेंडर में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी गई है। बढ़ते जंक फूड के चलन को देखते हुए सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों में संतुलित आहार की आदत विकसित कराई जाए। इसके लिए प्रत्येक स्कूल में एक शिक्षक को भी विशेष दायित्व दिया जाएगा जो विद्यार्थियों को खानपान और स्वास्थ्य के बीच तालमेल का संबंध समझाएंगे। इसके लिए जागरूकता गतिविधि चलाई जाएंगी, जिससे बच्चे खुद जंक फूड से दूरी रखकर पोषण युक्त खाद्य से निकटता स्थापित कर सकें।
प्रत्येक स्कूल को डाइट चार्ट बनाने के निर्देश
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के जिला प्रभारी शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि सभी स्कूलों को एक संतुलित डाइट चार्ट तैयार करने के निर्देश हैं। इसमें फल, हरी सब्जियां, दाल, दूध और अन्य पोषक तत्वों को शामिल करना है। यह सूची अभिभावकों को भी दी जाएगी, जिससे वह बच्चों के टिफिन में पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित कर सकें।
वर्जन
नए सत्र से नो जंक फूड नीति प्रभावी करते हुए सभी प्रधानाचार्य को पत्र भेजा गया है। सही खानपान से न केवल बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि पढ़ाई के प्रति भी उनकी एकाग्रता बेहतर होगी।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed