सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Only one application came for running buses in the villages

Maharajganj News: गांवों में बस चलाने को आया सिर्फ एक आवेदन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Only one application came for running buses in the villages
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों को जिले से जोड़ने के लिए है योजना
Trending Videos

आवेदनों की संख्या बढ़ाने को विभाग चला रहा जागरूकता अभियान
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को जनपद मुख्यालय से जोड़ने के लिए परिवहन निगम की मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत महराजगंज डिपो को सिर्फ एक आवेदन मिला है। इसकी तिथि निकल चुकी है, लेकिन डिपो को उम्मीद है कि तिथि आगे बढ़ेगी। इसके मद्देनजर डिपो अपना जागरूकता अभियान चला रहा है।
जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायतों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए शासन ने परिवहन निगम से निजी बसों को शुल्क जमा कर संचालित करने की रूपरेखा तय की। इसके लिए सीएनजी या इलेक्ट्रिक संचालित बसें परिवहन निगम से अनुबंधित कर संचालित करने का प्रावधान करते हुए 28 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किया। तय तिथि तक महराजगंज डिपो को महज एक आवेदन मिला। यह आवेदन घुघली तक संचालन के लिए है। इसे अनुमति मिलने पर मुख्यालय से शिकारपुर, पुरैना खंडी, बसंतपुर तक आवागमन आसान होगा। वहीं विभाग अभी भी इस योजना के विषय में लोगों को जागरूक कर रहा कि संचालन के इच्छुक लोग आवेदन करें, क्योंकि डिपो को उम्मीद है कि आवेदन की तिथि आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन का यह है प्रावधान
बस का प्रकार- सीएनजी या इलेक्ट्रिक।
उम्र- अधिकतम 10 वर्ष पुरानी।
आवेदन शुल्क-2000 रुपये।
सिक्योरिटी राशि- 5000 रुपये।
मासिक शुल्क-1500 रुपये।
वर्जन
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के तहत निजी बस संचालकों से आवेदन मांगे गए थे। एक आवेदन मिला है। डिपो के जरिये जागरूकता अभियान अभी भी जारी है। उम्मीद है कि आवेदन की तिथि बढ़ेगी।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed