सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Participation of all sections is necessary for conservation of forests and water resources.

Maharajganj News: वन और जल स्रोत के संरक्षण के लिए सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Participation of all sections is necessary for conservation of forests and water resources.
विज्ञापन
विश्व वानिकी दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
Trending Videos

महराजगंज। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को सोहगीबरवा वन प्रभाग की ओर से डीजीसी (डिस्ट्रिक्ट गवर्नमेंट कॉम्प्लेक्स) में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महराजगंज रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन को स्वच्छता शपथ दिलाई और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि वन और जल स्रोत पर्यावरण संतुलन के आधार हैं, इसलिए इनके संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वन संरक्षण, जैव विविधता तथा स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed