सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patients suffering from common diseases gathered at the Arogya Health Fair and were treated.

Maharajganj News: आरोग्य स्वास्थ्य मेले में उमड़े सामान्य बीमारियों के मरीज, किया गया उपचार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from common diseases gathered at the Arogya Health Fair and were treated.
आरोग्य मेला में इलाज करते चिकित्सक सीबी पांडेय।
विज्ञापन
सर्दी-जुकाम, बुखार के पहुंचे मरीज, डॉक्टरों ने सतर्कता की दी सलाह
Trending Videos

बुखार, खांसी, जुकाम, एलर्जी, गैस, दर्द सहित सामान्य बीमारियों के मरीजों की संख्या रही अधिक
नौतनवा। रविवार को जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मरीजों का उपचार कर दवाएं वितरित की गईं।
नगर स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में उपचार कराने को लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इसमें बुखार, खांसी, जुकाम, एलर्जी, गैस, दर्द समेत अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। सभी मरीजों का इलाज कर दवाएं दी गईं। चिकित्साधिकारी डॉ. मंजुला शुक्ला ने बताया कि अस्पताल आए प्रदीप कुमार निवासी नौतनवा गांठ में दर्द, बाबूलाल निवासी कोहड़वल बुखार व दर्द, सरफराज निवासी कस्बा नौतनवा पैर में मोच, साकिया निवासी फरेंदी तिवारी पेट दर्द, आफताब व रीता निवासी नौतनवा एलर्जी की समस्या से पीड़ित थीं। इनके अलावा भी अस्पताल पहुंचे दर्जनों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें संबंधित दवाइयां दी गईं। इस दौरान डॉ. मंजुला शुक्ला, फार्मासिस्ट सुरेंद्र द्विवेदी, वार्ड ब्वॉय दिलीप पांडेय, शंकर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार,
क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेला आयोजित हुआ। बदलते मौसम के कारण सर्वाधिक मरीज सर्दी, जुकाम व खांसी के रहे। चिकित्सक व फार्मासिस्ट ने जांच कर दवा का वितरण किया। फरेंदा क्षेत्र में कुल 101 मरीज पहुंचे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर में कुल 31 मरीज पहुंचे। जिनमें सबसे अधिक सर्दी, जुकाम व बुखार के रहे। सभी मरीजों का फार्मासिस्ट अरून चतुर्वेदी ने जांच कर दवा दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में कुल 39 मरीज पहुंचे। जिनमें ब्लड प्रेशर, गठिया व शुगर के भी मरीज रहे। फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह ने दवा दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में शुगर व ब्लड प्रेशर के साथ बुखार व सर्दी जुकाम के मरीज सर्वाधिक रहे। डाॅक्टर सीबी पांडेय व फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी ने मरीजों का इलाज कर दवा दिया। साथ ही लोगों को परहेज के बारे में बताया।
वर्जन
आरोग्य मेले में जिले भर में कुल 1501 मरीजों की जांच की गई। इसमें 715 महिला, 653 पुरुष और 133 बच्चों की जांच की दवा दी गई।
- केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed