{"_id":"69c04c3006d7e9ac660e0246","slug":"police-will-launch-a-campaign-to-free-the-footpath-from-encroachment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-173859-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फुटपाथ को कब्जा मुक्त कराने को पुलिस चलाएगी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फुटपाथ को कब्जा मुक्त कराने को पुलिस चलाएगी अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाने की अपील
नौतनवा। नगर में फुटपाथ पर बढ़ते अतिक्रमण और उससे उत्पन्न हो रही समस्या को देखते हुए थानाध्यक्ष ने सख्त तेवर अपनाए हैं। रविवार को उन्होंने कस्बा स्थित चौकी परिसर में स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द फुटपाथ को कब्जा मुक्त करने की बात कही। साथ ही मनमानी करने वालों को इसे अंतिम चेतावनी समझने की हिदायत दी।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने कहा कि स्थानीय कस्बे के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण होने से आए दिन जाम व तमाम तरह की परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं, जिसका खामियाजा राहगीरों और स्वयं व्यापारियों को भी भुगतना पड़ रहा है। व्यापारी फुटपाथ पर दुकान न लगाएं अन्यथा की स्थिति में पुलिस को सख्ती का सहारा लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा पूरे नगर में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने के साथ ही संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इस दौरान चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता, व्यापारी नेता संतोष जायसवाल, सभासद जयप्रकाश मद्धेशिया, संतोष अग्रहरि, भुआल वर्मा, विंध्याचल अग्रहरि, सत्यम सोनी, कृष्णा, निरंजन जायसवाल मौजूद रहे।
Trending Videos