सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Preparations to celebrate Bhamasah's birth anniversary in a grand manner on 29th

Maharajganj News: 29 को भव्य तरीके से भामासाह की जयंती मनाने की तैयारी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Preparations to celebrate Bhamasah's birth anniversary in a grand manner on 29th
विज्ञापन
भामासाह की जयंती मनाने पर हुआ चर्चा
Trending Videos

महाराजगंज। रविवार को चिऊरहा एसएसबी कैंप गेट के सामने भारतीय साहू तैलिक राठौर महासभा एवं साहू तैलिक कल्याण समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू और संचालन एडवोकेट अनिल कुमार ने किया।



बैठक में जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने दानवीर भामासाह की जयंती (29 अप्रैल) को पूरे समाज के द्वारा भव्य रूप से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी पदाधिकारी और स्वजातीय भाई-बहन इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अनिवार्य रूप से भाग लें और सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएं।जिला संयोजक लालजी गुप्ता ने कहा कि अखंड भारत को मजबूत बनाने के लिए मुगलों से लड़ रहे महाराणा प्रताप को उन्होंने अपनी सारी जमा-पूंजी और खजाना दान कर दिया था। ऐसे महान दानवीर की जयंती को समाज धूमधाम से मनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोषाध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार गुप्ता और मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता ने प्रस्ताव रखा कि जनपद मुख्यालय पर किसी प्रमुख चौराहे पर दानवीर भामासाह की प्रतिमा स्थापित की जाए। चंद्रशेखर साहू ने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों को भामासाह के बलिदान और योगदान से अवगत कराना चाहिए। बैठक में सुरेश गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, रामसागर गुप्ता, महेश गुप्ता, राजू गुप्ता, हरेंद्र गुप्ता, धनंजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, कृष्ण मुरारी सहित साहू समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed