सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The fire in the wheat stalk also burnt the bamboo pole.

Maharajganj News: गेहूं के डंठल में लगी आग से बांस की खूंटी भी जली

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The fire in the wheat stalk also burnt the bamboo pole.
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली सिवान में गेहूं के डंठल में लगी आग फैलने से बांस की खूंटी भी जल गई। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, हरदीडाली चौराहे के नजदीक सीवान में गेहूं के डंठल में किसी ने आग लगा दी। तेज पछुआ हवा के झोंके से आग की लपटें ऊपर तक उठने लगीं और तेजी से फैलती गई। इसके बाद अगल-बगल के करीब दस एकड़ खेत के डंठल भी जल गए। इस बीच पूरब डाली और बिचला डाली के बीच बांस की एक खूंटी में भी आग ने पकड़ लिया। इसे देख ग्रामीण डर गए। लोग अपने अपने घरों से पानी लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही खनुआ चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने कमान संभाल लिया। फॉयर ब्रिगेड को भी पुलिस ने सूचना देकर बुलाया। मगर फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने सेपहले आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। सोनौली एसओ महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आग की लपटें देखकर पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। पुलिस गेहूं के डंठल में आग लगाने वाले की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed