सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Raid in Bhitauli market, duplicate goods seized

Maharajganj News: भिटौली बाजार में छापा, डुप्लिकेट सामान किया जब्त

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Raid in Bhitauli market, duplicate goods seized
विज्ञापन
कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
Trending Videos

नामी कंपनियों के नाम पर आरोपी बेच रहा था डुप्लिकेट सामान, प्राथमिकी दर्ज

भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के भिटौली बाजार में डुप्लिकेट ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में डुप्लिकेट आयरन व तार बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-34 चंडीगढ़ निवासी मनीष गुप्ता एक प्राइवेट कंपनी में फील्ड मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भिटौली बाजार में नामी कंपनियों के नाम पर डुप्लिकेट सामान की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर उन्होंने थाना भिटौली में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उपनिरीक्षक दिनेश कुशवाहा व कांस्टेबल चंदन कुमार बिंद के साथ पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मकान मालिक महेंद्र साहनी निवासी पचरुखिया टोला थाना भिटौली के घर से भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद हुआ। जांच के दौरान बरामद सामान डुप्लिकेट पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद सामानों में एक नामी कंपनी के डुप्लिकेट आयरन प्रेस व एक कंपनी के नाम पर कई बंडल तार हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी सामान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने सभी सामानों को जब्त करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसओ मदन मोहन मिश्र ने बताया कि कंपनी के अधिकृत अधिकारी मनीष गुप्ता की तहरीर पर महेंद्र साहनी पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed