{"_id":"69c8428a9c95f4a8d203e5ae","slug":"rte-97-seats-vacant-even-after-three-phases-maharajganj-news-c-206-1-go11002-174281-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : तीन चरण के बाद भी 97 सीटें रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : तीन चरण के बाद भी 97 सीटें रिक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण में 541 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किया गया
पहले चरण में 494 तो दूसरे में 554 छात्रों को मिली सीट
महराजगंज। जनपद में निशुल्क शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के अंतर्गत तीन चरणों की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी 97 सीटें रिक्त बची हैं। अब विभाग उन विद्यार्थियों को मौका देगा जो पहले व दूसरे चरण में सीट पाने से वंचित रह गए।
तीसरे चरण की ई लाटरी प्रक्रिया बीएसए रिद्धि पांडेय की मौजूदगी में शनिवार बेसिक शिक्षा भवन में संपन्न हुई। तीसरे चरण की प्रक्रिया 27 मार्च को तय थी लेकिन यह रामनवमी अवकाश के कारण शनिवार पूरी कराई गई। तीसरे चरण में कुल 541 को स्कूल आवंटित किया गया। तीसरे चरण में 1606 आवेदन आए थे, लेकिन सिर्फ 564 फार्म ही सत्यापन में उपयुक्त पाए गए। जनपद में अब तक के दो चरणों की बात करें तो पहले चरण में 494 दूसरे में 554 व तीसरे चरण में कुल 541 को जोड़ दें तो कुल संख्या 1589 तक ही पहुंचती है। जबकि जनपद में आरटीई के लिए कुल 1686 सीटें तय थीं। इस तरह तीन चरण की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी निजी स्कूलों में आरटीई की 97 सीटें रिक्त हैं।
थोक के भाव रिजेक्ट हुए आवेदन
शैक्षिक सत्र 2026-27 में आरटीई ने कई नियमों का परिवर्तन किया। इसके कारण थोक के भाव न सिर्फ आवेदन निरस्त हुए, बल्कि चरणवार आवेदन भी घटे। पहले चरण में 1949 आवेदन आए। इनमें सिर्फ 554 स्वीकृत हुए, दूसरे चरण में 1755 आवेदन हुए और 630 स्वीकृत हुए। तीसरे चरण में 1606 आवेदन में सिर्फ 564 स्वीकृत हुए।
वर्जन
रिक्त बची सीटों पर तीनों चरण के उन आवेदकों को मौका दिया जाएगा। जिन्हें स्कूल नहीं आवंटित हुए थे। कोई भी रिक्त सीट शेष नहीं रहने पाएगी। तय सीटों पर प्रवेश पूरे होंगे।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए, महराजगंज
Trending Videos