सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rumor of leopard, two kittens of wild cat found in the field

Maharajganj News: तेंदुए की अफवाह, खेत में मिले जंगली बिल्ली के दो बच्चे

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Rumor of leopard, two kittens of wild cat found in the field
विज्ञापन
वन कर्मियों के रेस्क्यू में बरामद हुए जंगली बिल्ली के बच्चे
Trending Videos

निचलौल। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज क्षेत्र के जंगल से सटे लेदी फार्म में रविवार को गन्ने के खेत में तेंदुआ होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कुछ देर बाद जंगली बिल्ली के दो बच्चों को रेस्क्यू किया। इसके बाद वन कर्मियों और लोगों ने राहत की सांस ली।
निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि ग्रामीणों से उन्हें सूचना मिली कि जंगल से सटे लेदी फार्म के पास एक गन्ने की खेत में दो शावकों के साथ तेंदुआ छिपा हुआ है। सूचना के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंच रेस्क्यू के लिए सर्च आपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान गन्ने के खेत से दो जंगली बिल्ली के बच्चे बरामद हुए। इसके अलावा गन्ने के खेत में तेदुएं होने और पदचिह्न का कोई साक्ष्य नहीं मिला। वनकर्मियों ने लोगों को जागरूक करते हुए झूठी अफवाह न फैलाने की अपील की। बरामद बिल्ली के बच्चों को खेत में ही छोड़ दिया गया है। उनकी निगरानी के लिए वन कर्मियों की टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed