सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Scholarships provided to six lakh students in nine years

Maharajganj News: नौ वर्षों में छह लाख छात्रों को प्रदान की गई छात्रवृत्ति

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Scholarships provided to six lakh students in nine years
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी। 
विज्ञापन
प्रदेश सरकार केनिव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर विकास भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम
Trending Videos

महराजगंज। वर्तमान प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के चौथे दिन सोशल सेक्टर में विगत हासिल उपलब्धियों के बारे में बताया गया। साथ ही विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के साथ उपस्थित लोगों ने नवजात बच्ची का जन्मोत्सव मनाया। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में जनपद में बड़े महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। पिछले नौ वर्षों में 11,562 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इसके लिए 69.10 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गई। इसके अलावा छात्रवृत्ति वितरण के अंतर्गत कुल 1,88,409 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। 61,132 अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसके अलावा कुल 4. 71 लाख पिछड़ा वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के हित में शादी अनुदान योजना के अंतर्गत 1,102 लाभाथियों को 2.20 करोड़ का व्यय किया गया। पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के अंतर्गत 8,500 लाभार्थियों को 17 करोड़ का व्यय किया गया। इसी प्रकार निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत 43,910 निराश्रित महिलाओं को पेंशन से लाभान्वित किया गया। वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 8,69,862 वृद्धजनों को पेंशन का लाभ दिया गया। जिला दिव्यांगजन पेंशन योजना के अंतर्गत कुल 14,598 दिव्यांगजनों को पेंशन का लाभ दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नव निर्माण के नौ वर्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम में आज सोशल सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के तहत विभिन्न योजनाओं और उनके लाभ का आयाम जानने को मिला। इन योजनाओं का उद्देश्य आखिरी पायदान पर खड़े लोगों को मजबूत करना है। आशा है कि विभाग लोगों तक योजनाओं को और प्रभावी तरीके से पहुंचाएंगे। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। इससे पूर्व स्कूली छात्राओं और संस्कृति विभाग के लोक कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के विषय में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed