{"_id":"69cc35012d57eadfb20ee91d","slug":"scuffle-ensues-between-protesters-and-police-when-they-are-prevented-from-burning-an-effigy-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-174441-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुतला जलाने से रोकने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुतला जलाने से रोकने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, हंगामा
विज्ञापन
नौतनवा में अस्पताल तिराहा पर पुतला जलाते आंदोलनकारी और उन्हें रोकने का प्रयास करती पुलिस।
विज्ञापन
जिलापूर्ति अधिकारी एवं गैस एजेंसी प्रबंधन का पुतला फूंक जताया आक्रोश
गैस वितरण में मनमानी का आरोप लगा भाजपा नेता का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी
नौतनवा। नगर के अस्पताल तिराहा पर मंगलवार की दोपहर गैस आपूर्ति में अनियमितता का आरोप लगाकर पुतला फूंकने जा रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। गैस वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए अनशन के दूसरे दिन भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल व अन्य प्रदर्शनकारी डीएसओ एवं गैस एजेंसी प्रबंधन का पुतला जलाना चाहते थे और पुलिस ने उन्हें रोक रही थी।
पुतला जलाने से रोकने को लेकर पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की भी हुई। अंततः आंदोलनकारियों ने नारेबाजी के बीच प्रतीकात्मक पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि एजेंसी के जिम्मेदारों ने आमजनमानस को धन दोहन का जरिया बना लिया है। गैस की होम डिलीवरी समेत अन्य मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रशासन को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। नागेंद्र शुक्ला एवं सुधांशु उर्फ राजन वर्मा ने कहा कि गैस को लेकर नौतनवा से खराब स्थिति पूरे जनपद में कहीं नहीं है। हर बार लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया जा रहा है। मनमानी इस कदर चल रही है कि पुलिस और प्रशासन भी एजेंसी संचालकों के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब चुप नहीं बैठने वाली, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।
इस दौरान जितेंद्र जायसवाल, सुधांशु वर्मा, नागेंद्र शुक्ला, सत्यम सोनी, किशन मद्धेशिया, राजा सिंह, अमन आनंद, संतोष निषाद, अमन कसौधन, पिंटू वर्मा, बेचू चौरसिया, विंध्याचल मद्धेशिया, उमाशंकर, शत्रुघ्न जायसवाल मौजूद रहे।
Trending Videos