सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Searching for loved ones in 2003 voter list becomes a challenge, people are wandering

Maharajganj News: 2003 की मतदाता सूची में अपनों की तलाश बनी चुनौती, भटक रहे लोग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Searching for loved ones in 2003 voter list becomes a challenge, people are wandering
विज्ञापन
बीएलओ की लापरवाही से लोगों को खाने पड़ रहे धक्के, कम नहीं हो रही भीड़
Trending Videos

नौतनवा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं को जारी मैपिंग नोटिस के समाधान के लिए 2003 की मतदाता सूची को ही निर्धारित किया गया है। ऐसे में वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपनों का नाम तलाशना लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। कई लोग ढूंढने पर भी सूची में परिजनों का नाम नहीं पा रहे हैं। ऐसे में तहसील में लोगों की भीड़ लग रही है।
जानकारी के अभाव में कुछ लोग मतदाता सूची ही नहीं निकाल पा रहे हैं जबकि जिन्हें सूची उपलब्ध भी हो जा रही है वह पूर्वजों का नाम ही नहीं ढूंढ पा रहे हैं। ऐसे में पूरे दिन लोगों को भटकते ही देखा जा रहा है। ज्यादातर लोग बीएलओ को ही दोषी ठहरा रहे हैं। दुर्गावती और वीरेंद्र ने बताया कि कि यदि एसआईआर फार्म भरने के समय बीएलओ ने लापरवाही न की होती तो आज नोटिस लेकर परेशान नहीं होना पड़ता। शुक्रवार को भी मैपिंग नोटिस लेकर पहुंचने वालों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली। इस दौरान सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने संबंधित मतदाताओं की नोटिस की सुनवाई कर समाधान बताया और किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नवीन प्रसाद ने कहा कि मतदाताओं को घबराने और परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनका पूरा सहयोग किया जा रहा है। जिनके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं मिल पा रहे उन्हें भी समय दिया जा रहा है ताकि वह समय रहते आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed