{"_id":"6a0639023880fa168f007afe","slug":"sexual-abuse-by-deception-arrested-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-177279-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: झांसा देकर किया यौन शोषण, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: झांसा देकर किया यौन शोषण, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिटौली। थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर बदनाम करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का ही युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया और उसका यौन शोषण किया। दो दिन पूर्व जब युवती ने शादी की बात की तो युवक आनाकानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
ब्लैकमेल करने के इरादे से आरोपी युवक सोशल मीडिया और व्हाट्सएप स्टेटस पर युवती की फोटो साझा कर उसे बदनाम कर रहा था। मामले को लेकर गांव में कई बार पंचायत हुई लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। एसएचओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा मामले में विधिक कार्रवाई जारी है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत और मानसिक तनाव में है।
Trending Videos