सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shah Alam elected unopposed as president of Safai Karmachari Sangh

Maharajganj News: सफाई कर्मचारी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए शाह आलम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Shah Alam elected unopposed as president of Safai Karmachari Sangh
विज्ञापन
फरेंदा। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ फरेंदा ईकाइ का चुनाव शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान शाह आलम को अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।
Trending Videos

चुनाव अधिकारी रामजीत गुप्ता व पारसनाथ यादव ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए शाह आलम, महामंत्री पद के लिए राधेश्याम, कोषाध्यक्ष पद पर नंदलाल गुप्ता, संगठन मंत्री पद पर गोविंद सहानी व संप्रेक्षक पद के लिए रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके विरुद्ध किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया। आपसी एकजुटता को देखते हुए सभी पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन तय किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदुम्न कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित होने पर खुशी जताते हुए अपने कार्यों को गंभीरता से करने की बात कही। इस दौरान विजय सहानी, सरोज सहानी, निर्भय शाही, रामदरश वरूण, ध्रूवचंद, राजेश, महेंद्र कुमार, कमलेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed