सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shiksha Chaupal organized in council school

Maharajganj News: परिषदीय विद्यालय में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Chaupal organized in council school
विज्ञापन
सिसवा बाजार। क्षेत्र के बड़हरा महंथ संकुल अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा दुबे में शुक्रवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ एआरपी अरविन्द जायसवाल ने सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विद्यालय की छात्राएं करिश्मा, सृष्टि, शिवानी, अनुराधा और अर्चना ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।
Trending Videos

शिक्षक संकुल अजय तिवारी ने डीबीटी विषय पर चर्चा की। संकुल प्रभारी पुरंजय राय ने बेसिक शिक्षा के डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ते कदम की विस्तृत जानकारी चौपाल को उपलब्ध कराई। शिक्षक हौशिला चौरसिया ने कायाकल्प मिशन पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अरविन्द जायसवाल ने विस्तार से निपुण भारत मिशन पर अपना विचार रखा और विद्यालय को निपुण बनाने की रणनीति पर शिक्षकों से संवाद किया। अंत में विद्यालय की सहायक अध्यापिका मोनीता यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। साथ ही निपुण छात्रों को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ सतीश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर शिक्षक सूर्यनारायण,सुनील कुमार, मिथलेश पाल, आशुतोष पटेल, विश्वजीत, राजकुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed