सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SIR: Joint Secretary examined the reality of inspection work, heard the problems

एसआईआर : संयुक्त सचिव ने निरीक्षण कार्य की परखी हकीकत, सुनीं समस्याएं

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
SIR: Joint Secretary examined the reality of inspection work, heard the problems
विज्ञापन
सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव सिद्धार्थ जैन ने उपस्थित महिलाओं की समस्याएं सुनीं
Trending Videos

ब्लॉक कार्यालय के सामने बैठी महिला के पास संयुक्त सचिव कुर्सी लेकर स्वयं बैठे, अपडेट कराया फार्म
परतावल। परतावल ब्लॉक में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के निरीक्षण के लिए पहुंचे भारत सरकार के सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव सिद्धार्थ जैन ने उपस्थित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। ब्लॉक कार्यालय के सामने बैठी ग्राम पिपरा खादर की कुसुमावती के पास संयुक्त सचिव सिद्धार्थ जैन कुर्सी लेकर स्वयं बैठ गए।
संयुक्त सचिव ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को भी बगल में बैठाकर महिला की समस्या सुनी और मौके पर ही एसआईआर फार्म अपडेट कराया। पकड़ी दीक्षित गांव की साबिया के कागजात को लेकर भी फार्म दुरुस्त कराया गया। निरीक्षण के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने उदाहरण के तौर पर पूछा कि यदि नेपाल से वर्ष 2004 के बाद कोई महिला विवाह कर भारत आई है, तो उसके बच्चों का नाम उनके पिता के 2003 के वोटर लिस्ट से एसआईआर में मैप किया जा रहा है लेकिन उनकी माता का देश नेपाल होने के कारण उसका नाम मैप नहीं हो पा रहा है। इस सवाल पर अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। इस चुप्पी ने उन हजारों महिलाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जो वर्षों से भारत में रहकर परिवार चला रही हैं लेकिन नागरिक दस्तावेजों में आज भी अदृश्य बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed