फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Six people, including a woman, arrested at Sonauli border with six ATM swipe machines.

Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर छह एटीएम स्वाइप मशीनों के महिला सहित छह गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Six people, including a woman, arrested at Sonauli border with six ATM swipe machines.
- दो वाहनों समेत सभी आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम को सौंपा
विज्ञापन

- सभी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के निवासी, सभी आरोपियों के पास से 50-50 हजार रुपये नकद मिले
सोनौली। नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर के मुख्य द्वार पर सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार को तलाशी के दौरान वाहनों में सवार छह लोगों के पास से छह एटीएम स्वाइप ट्रांजेक्शन मशीनें बरामद किया। पूछताछ के बाद पांच पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों वाहनों समेत सभी आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग, नौतनवा को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सोनौली सीमा पर एसएसबी जवान रूटीन जांच कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल से भारत की ओर आ रही दो भारतीय नंबर की दो गाड़ियों को संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर रोक लिया गया। सुरक्षा जांच के दौरान वाहनों में सवार छह लोगों की तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से छह एटीएम स्वाइप मशीनें बरामद हुईं।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हैदराबाद से नेपाल के भैरहवा गए थे। अपने साथ करीब छह से सात लाख रुपये लेकर गए थे और नेपाल के कैसीनो में भी गए थे। पूछताछ में प्रत्येक व्यक्ति के पास करीब 50-50 हजार रुपये होने की बात सामने आई। सुरक्षा एजेंसियां एटीएम स्वाइप मशीनों को नेपाल ले जाने और वापस भारत लाने के उद्देश्य तथा उनके इस्तेमाल के संबंध में भी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नमिली करुणानाकर (24), कडमंची चीन (34), आदित्य तंगेला मुडी (35), चाइना बाथिनी ऑगस्टिन (47), मेडिला वेंकट लक्ष्मी (42) और हनुमंत रेड्डी (23) के रूप में हुई है। सभी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के निवासी है।
इस संबंध में सहायक सेनानायक संदीप सिंह ने बताया कि सभी छह आरोपियों को दोनों वाहनों और बरामद एटीएम स्वाइप मशीनों समेत अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।
हारने वाले युवकों को नकद देकर कराते थे ट्रांजेक्शन, कैसिनो संचालकों की मिलीभगत की आशंका
सोनौली बॉर्डर पर छह एटीएम स्वाइप मशीनों के साथ पकड़े गए छह लोगों से पूछताछ में ट्रांजेक्शन का एक नए खेल का मामला सामने आने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार, नेपाल के कैसिनो में रकम हारने वाले युवकों को पैसा उपलब्ध कराया जाता था और एटीएम स्वाइप मशीनों के माध्यम से उनके खातों से लेनदेन कराया जाता था। इस पूरे नेटवर्क में कैसिनो संचालकों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए लोगों के पास से बरामद छह स्वाइप मशीनों का इस्तेमाल नेपाल के कैसिनो में आने वाले ग्राहकों के साथ लेनदेन के लिए किए जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि कैसिनो में बड़ी रकम हारने के बाद जब कुछ युवकों के पास नकदी नहीं बचती थी तो उन्हें कथित तौर पर पैसा उपलब्ध कराया जाता था। इसके बाद स्वाइप मशीन के जरिए उनके बैंक खातों से रकम ट्रांसफर या निकासी कराई जाती थी।

जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि स्वाइप मशीनें किसके नाम पर हैं, इनके जरिए अब तक कितने रुपये का लेनदेन हुआ और इस रकम का अंतिम लाभार्थी कौन है। साथ ही नेपाल के कैसिनो और पकड़े गए लोगों के बीच संपर्क तथा लेनदेन की कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed