फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   29 sacks of urea fertilizer recovered in an abandoned state.

Maharajganj News: लावारिस हालत में 29 बोरी यूरिया खाद बरामद

Thu, 13 Aug 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
29 sacks of urea fertilizer recovered in an abandoned state.
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बटइडीहा बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सड़क किनारे लावारिस हालत में रखी 19 बोरी यूरिया खाद बरामद की। वहीं लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान भरवलियां बंधे से 10 बोरी यूरिया लावारिस हालत में बरामद किया है। पुलिस ने खाद को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बटइडीहा में सड़क के किनारे बड़ी मात्रा में यूरिया खाद लावारिस हालत में रखी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद वहां से 19 बोरी यूरिया बरामद कर ली। पुलिस बरामद यूरिया को कब्जे में लेकर यह पता लगाने में जुटी है कि इसे सड़क किनारे कौन और किस उद्देश्य से छोड़कर गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि 19 बोरी यूरिया खाद लावारिस हालत में पकड़ी गई है जिसको कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

ठूठीबारी। लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान भरवलियां बंधे से 10 बोरी यूरिया लावारिस हालत में बरामद किया है। इस संबंध में लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष तिवारी ने बताया कि बुधवार को गश्त के दौरान नेपाल जाने वाले भरवलियां बंधे रास्ते पर लावारिस हालत में 10 बोरी यूरिया बरामद हुआ है। बरामद यूरिया को अग्रिम कार्यवाही के लिए ठूठीबारी कस्टम को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed