फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered on charges of enticing and abducting a minor.

Maharajganj News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 13 Aug 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
FIR registered on charges of enticing and abducting a minor.
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। परिजन की तहरीर पर चौक पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 11 अगस्त 2026 की रात करीब नौ बजे किशोरी घर से अचानक लापता हो गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की गई लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

परिजन ने आरोप लगाया कि गांव का ही रहने वाला समीर उर्फ सोनू किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। किशोरी के साथ किसी तरह की अनहोनी होने की आशंका है। इस बाबत थाना प्रभारी मनीष पटेल ने कहा कि किशोरी के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed