{"_id":"6a7cdb3714984ec6fa022862","slug":"the-condition-of-three-roads-across-two-wards-will-be-improved-at-a-cost-of-160-crore-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-183183-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो वार्डों में 1.60 करोड़ की लागत से सुधरेगी तीन सड़कों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो वार्डों में 1.60 करोड़ की लागत से सुधरेगी तीन सड़कों की हालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कराया जाएगा निर्माण, टेंडर की प्रक्रिया पूरी
सक्सेना नगर में दो और साहू जी महाराज नगर वार्ड में एक सड़क का होगा निर्माण
महराजगंज। नगर पालिका परिषद ने शहर की जर्जर सड़कों के कायाकल्प की कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत सक्सेना नगर वार्ड में दो प्रमुख सड़कों और साहू जी महाराज नगर वार्ड में एक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया की पूरी कर ली गई है। जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार सक्सेना नगर वार्ड में पहली सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी की पिच रोड से शीतल अग्रहरि के मकान होते हुए सुनील सिंह की दुकान तक कराया जाएगा। इस मार्ग पर सीसी सड़क के साथ नाली का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके लिए 39.99 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव होने से लोगों की मुश्किल और बढ़ जाती थी। इसी तरह दूसरी सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी पिच रोड से मैयालाल अग्रहरि के घर के आगे तक कराया जाएगा। इस मार्ग पर भी सीसी सड़क और नाली का निर्माण होगा। इसके लिए 38.32 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
वहीं साहू जी महाराज नगर वार्ड में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क और जलनिकासी की समस्या अब जल्द दूर होगी। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत वार्ड में करीब 80 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा।
नगर पालिका परिषद की ओर से कराए जा रहे इस कार्य के तहत राजकुमार प्रजापति के घर से दिलीप के घर तक लगभग 400 मीटर लंबी सीसी सड़क और नाली का निर्माण किया जाना है। लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और जलभराव होने से स्थिति और खराब हो जाती है। सभासद राहुल पांडेय का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है। लोगों को घरों तक पहुंचने के लिए कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है।
सिसवा नगर पालिका में 1.99 करोड़ से होगा सड़क-नाली का निर्माण
सिसवा बाजार। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बेहतर सड़क व्यवस्था और जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए शासन से सड़क नाली बनाने की स्वीकृति मिली है। इसके तहत 1.99 करोड़ की धनराशि से नगर के विभिन्न वार्डों में आरसीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों की जर्जर सड़क और बरसात के दिनों में जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए ये पहल की जा रही है। संवाद
वर्जन
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत सक्सेना नगर वार्ड में दो और साहू जी महाराज नगर वार्ड में एक सड़क का निर्माण कराया जाना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। सीसी सड़क बनने से जर्जर मार्ग की समस्या दूर होने के साथ सड़क की मजबूती भी बढ़ेगी।
- आलोक कुमार,अधिशासी अधिकारी