{"_id":"6a7cdc395c63ec78650a587f","slug":"kasturbas-daughters-to-learn-how-to-handle-emergency-situations-will-gain-knowledge-through-mock-drills-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1416326-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आपात स्थिति से निपटना सीखेंगी कस्तूरबा की बेटियां, मॉकड्रिल में मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आपात स्थिति से निपटना सीखेंगी कस्तूरबा की बेटियां, मॉकड्रिल में मिलेगी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग, भूकंप व अन्य आपात स्थिति के बारे में होंगी जागरूक
बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से प्रभावी किया गया निर्देश
महराजगंज। जनपद के 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 1300 बालिकाएं आपात स्थिति से निपटना सीखेंगी। इसके लिए कस्तूरबा में हर तीन माह पर मॉकड्रिल कर बेटियों को आपात स्थिति से निपटने की जानकारी दी जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इसके तहत कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में हर तीन माह में एक बार सुरक्षा संबंधी मॉकड्रिल कराई जाएगी। इसका उद्देश्य किसी आपात स्थिति में छात्राओं और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालने और बचाव के लिए तैयार करना है।
शिक्षा परिषद के निर्देश पर प्रत्येक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में मॉकड्रिल कराई जाएगी। मॉकड्रिल के दौरान आग लगने, भूकंप या अन्य किसी आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों का अभ्यास कराया जाएगा। विद्यार्थियों और कर्मचारियों को यह बताया जाएगा कि संकट की स्थिति में घबराने के बजाए किस तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचना है और किस प्रकार एक-दूसरे की मदद करनी है। सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने के लिए विद्यालयों का निरीक्षण भी कराया जाएगा। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में सुरक्षा इंतजामों का ऑडिट थर्ड पार्टी के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
वर्जन
शिक्षा निदेशालय की तरफ से मॉकड्रिल के जरिये सीख कस्तूरबा स्कूलों में देना है। इसके लिए आपदा राहत विभाग से समन्वय बनाकर इसे प्रभावी कराया जाएगा।
- सुरजीत कुमार सिंह, बीएसए, महराजगंज।