{"_id":"6a7cdc0a0ebb415d540400eb","slug":"villagers-staged-a-protest-alleging-irregularities-in-ration-distribution-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-183209-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठौरा। सरकारी राशन को लेकर मिठौरा विकासखंड के परसा राजा गांव में बुधवार को विवाद गहरा गया। राशन वितरण में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए करीब सैकड़ो ग्रामीणों ने काली माता मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और कोटेदार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें तीन बार का राशन नहीं मिला और जब राशन दिया जाता है तो निर्धारित मात्रा से भी कथित तौर पर कटौती की जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक प्रति यूनिट करीब एक किलो राशन कम दिए जाने से लंबे समय से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी है। उनका कहना है कि लाभार्थियों को यह स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए कि उनके नाम पर कितना राशन आवंटित हुआ और वास्तव में कितना दिया गया।
वहीं, ग्राम के कोटेदार सोनू कुमार यादव ने ग्रामीणों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण राजनीति के शिकार हैं और उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप सही नहीं हैं। कोटेदार का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनकी जेब से जबरदस्ती 80 हजार रुपये छीन लिए।