फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Children showcased their creativity in the painting competition; Sapna secured the first place.

Maharajganj News: चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रदर्शित की कल्पनाशीलता, सपना को पहला स्थान

Thu, 13 Aug 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Children showcased their creativity in the painting competition; Sapna secured the first place.
मिठौरा। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर बुधवार को दक्षिणी चौक रेंज के सोनाड़ी प्राथमिक विद्यालय में वन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सपना कुमारी ने प्रथम, रूपा कुमारी ने द्वितीय और शीतल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों को वन अधिकारियों ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बच्चों ने हाथियों, जंगलों और वन्यजीव संरक्षण से संबंधित विभिन्न चित्र बनाकर अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। किसी चित्र में हाथियों को जंगल में विचरण करते दिखाया गया तो किसी में जंगल और वन्यजीवों के बीच संतुलन का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा सपना कुमारी ने प्रथम, रूपा कुमारी ने द्वितीय और शीतल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों को वन अधिकारियों ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी ऋषभ नायक ने बच्चों को हाथियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाथी केवल एक विशाल वन्यजीव ही नहीं बल्कि वन पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण जीव हैं। जंगल और वन्यजीव एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। यदि प्राकृतिक आवास सुरक्षित रहेगा तो वन्यजीवों का संरक्षण भी बेहतर तरीके से हो सकेगा। इस अवसर पर वन दरोगा अवधेश मौर्य, नित्यानंद, राहुल कुमार, वेद प्रकाश मिश्रा समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed