{"_id":"6a7cda7be35c62ded50fbc27","slug":"the-administration-halted-the-felling-of-trees-following-a-complaint-that-the-permit-had-been-obtained-based-on-forged-documents-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-183202-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर परमिट लेने की शिकायत पर प्रशासन ने रुकवाया पेड़ का कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर परमिट लेने की शिकायत पर प्रशासन ने रुकवाया पेड़ का कटान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व निरीक्षक ने पुलिस को दी तहरीर, जांच पड़ताल शुरू
निचलौल। ग्रामसभा अमड़ी में कब्रिस्तान के पास राजस्व भूमि पर पेड़ों की कटान कराए जाने की सूचना पर बुधवार को तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। वन विभाग की ओर से परमिट जारी होने के बाद ठेकेदार पेड़ों की कटान करा रहा था। मामले में हल्का लेखपाल संजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की ग्रामसभा खोनहौली निवासी धर्मेंद्र कुमार ने छह जुलाई 2026 को आईजीआरएस के माध्यम से कूटरचित दस्तावेज के आधार पर परमिट लिए जाने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद वन विभाग ने परमिट देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद संबंधित पक्ष ने राजस्व विभाग में आवेदन किया।
लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट के आधार पर उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने वन विभाग को दोनों पक्षों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं होने और भूमि को निर्विवाद बताए जाने की संस्तुति की थी। तीन अगस्त को राजस्व विभाग की ओर से संस्तुति आख्या भेजे जाने के बाद वन विभाग ने कागजातों की पूर्ति और जांच के आधार पर पेड़ कटान का परमिट जारी कर दिया। इसके बाद ठेकेदार ने पेड़ों की कटान शुरू करा दिया।
विज्ञापन
बुधवार को पेड़ काटे जाने की सूचना तहसील प्रशासन को मिली। तहसीलदार अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और कटान तत्काल रुकवा दी। तहसीलदार ने बताया कि अमड़ी स्थित कब्रिस्तान के पास राजस्व भूमि में पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर कटान रुकवा दी गई है।
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि मामले में टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी निचलौल ने बताया कि पहली बार प्रस्तुत किए गए कागजात संतोषजनक नहीं पाए जाने पर परमिट निरस्त कर दिया गया था। बाद में राजस्व विभाग की संस्तुति आख्या के आधार पर नियमानुसार कागजातों की पूर्ति कराए जाने के बाद पेड़ कटान का परमिट जारी किया गया।
इधर, हल्का लेखपाल संजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि लेखपाल की तहरीर मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।