फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Emphasized 100% vaccination after inspection.

Maharajganj News: निरीक्षण कर शत-प्रतिशत टीकाकरण पर दिया जोर

Thu, 13 Aug 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Emphasized 100% vaccination after inspection.
महराजगंज। छाया एकीकृत ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्रों का बुधवार को चिकित्साधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण करने वालों में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह और बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, परिवार नियोजन तथा आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। सबसे पहले 11:30 बजे पिपरा उपकेंद्र, बागापार सत्र का निरीक्षण किया गया। यहां एएनएम नीलम देवी सत्र का संचालन कर रही थीं।
विज्ञापन

ड्यू लिस्ट में 19 बच्चों और 10 गर्भवती महिलाओं का नाम दर्ज पाया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि 10 एवं 16 वर्ष आयु वर्ग के कुछ बच्चों का विवरण ड्यू लिस्ट में पूर्ण रूप से अंकित नहीं था। इस पर आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सूची अद्यतन करने और सभी लाभार्थियों को बुलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आशा और एएनएम को क्षेत्र के सभी लोगों की आभा आईडी बनाने तथा पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए। सत्र पर दो आभा आईडी बनाई गईं। वहीं एक किशोरी को एचपीवी वैक्सीन, चार गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण एवं जांच तथा पांच बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। इसके बाद अपराह्न 1 बजे बरगदवा राजा उपकेंद्र सलामतगढ़ तथा 1:50 बजे विजयपुर उपकेंद्र परासखाड़ स्थित सत्रों का निरीक्षण किया गया। बरगदवा राजा में ड्यू लिस्ट में 18 बच्चे एवं पांच गर्भवती महिलाएं तथा विजयपुर में 13 बच्चे एवं छह गर्भवती महिलाएं दर्ज मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed