फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The administration organized a 'Tiranga Yatra' as part of the Tiranga Mahotsav.

Maharajganj News: तिरंगा महोत्सव के तहत प्रशासन ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 13 Aug 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The administration organized a 'Tiranga Yatra' as part of the Tiranga Mahotsav.
महराजगंज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया की अगुवाई में ब्लॉक सदर परिसर से प्रारंभ होकर तिरंगा यात्रा सक्सेना चौराहा, जिला पंचायत बाजार होते हुए पुनः ब्लॉक परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। यात्रा के दौरान स्व. शिब्बन लाल सक्सेना एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस मौके पर सदर विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित करना है।
विज्ञापन

इस मौके पर इस अवसर पर परियोजना निदेशक, डीसी वीबी-जी राम जी, जिला सूचना अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद महराजगंज, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed