फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against three finance company employees in a 3.72 lakh embezzlement case.

Maharajganj News: फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मियों पर 3.72 लाख के गबन मामले में प्राथमिकी

Thu, 13 Aug 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three finance company employees in a 3.72 lakh embezzlement case.
ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

नौतनवा। ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने नगर स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारियों के खिलाफ 3.72 लाख रुपये के गबन करने के आरोप में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी कर्मचारियों पर समूह की महिलाओं से बैंक लोन की धनराशि का गबन करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, कस्बे में कार्यरत निजी फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर पिन्टू कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने तीनों कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ग्राम चकऊर तिवारी पोस्ट रामपुर खोराबारी थाना भटनी जनपद देवरिया निवासी ब्रांच मैनेजर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि नौतनवा ब्रांच में संगम मैनेजर पद पर कार्यरत कर्मचारी रामदयाल निवासी मोदीगंज सब्जी मंडी, चिकनियाडीह थाना कैंपियरगंज, गोरखपुर ने सेंटर मीटिंग की छह महिलाओं से एकमुश्त सेटलमेंट के नाम पर 87,794 रुपए लेकर ब्रांच में जमा नहीं किया। वह बिना कुछ बताए अगस्त 2025 में ब्रांच छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

इसी तरह ब्रांच पर कार्यरत दूसरा कर्मचारी दिवाकर निवासी बेलभरिया थाना कोठीभार जनपद महराजगंज ने सेंटर मीटिंग की 12 महिलाओं से कलेक्शन, प्रीपेमेंट एवं लोन डिस्बर्समेंट करके 2,47,042 रूपये अपने पास रख लिए। ऑडिट करने पर उसके गबन के बारे में पता चला। बिना किसी को बताए अक्टूबर 2025 में ही ब्रांच छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही ब्रांच पर कार्यरत तीसरा कर्मचारी विजय कुमार निवासी पकड़ी चौबे थाना कोठीभार जनपद महराजगंज ने एक सेंटर मीटिंग के मेम्बर से प्रीपेमेंट का 37,697 रुपए लेकर अपने पास रख लिया और बिना किसी को बताएं ब्रांच छोड़कर भाग गया। तीनों कर्मचारियों ने 3.72 लाख रुपए का गबन कर लिए। तीनों आरोपी कर्मचारियों से रुपए वापस लेने के लिए काफी प्रयास किए, मगर वे रुपए वापस न करके उल्टे धमकी-घुड़की दे रहे हैं।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पैसे के लेनदेन के आरोप में रामदयाल, दिवाकर एवं विजय कुमार के खिलाफ विश्वासघात एवं धमकी की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed