{"_id":"69694fe0634bc2267801442c","slug":"smugglers-are-transporting-e-cigarettes-from-nepal-to-major-indian-cities-via-the-border-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-169246-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल से बॉर्डर के रास्ते भारत के बड़े शहरों में ई सिगरेट पहुंचा रहे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल से बॉर्डर के रास्ते भारत के बड़े शहरों में ई सिगरेट पहुंचा रहे तस्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/सोनौली। प्रतिबंधित ई सिगरेट को झोले में रखकर तस्कर सरहद पार पहुंचा रहे हैं। ई सिगरेट की मांग दिल्ली समेत बड़े शहरों में है। नेपाल में चीन से ई सिगरेट आता है। भारत में प्रतिबंधित ई सिगरेट को सस्ते रेट पर नेपाल से लाकर बेचा जा रहा है। हालांकि सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से कभी-कभार कैरियर पकड़ भी लिए जाते हैं।
जानकारी के अनुसार, बीते दिन पुलिस ने ठूठीबारी सीमा पर नेपाल से तस्करी कर लाई गई सिगरेट बरामद किया था। भारत में इम्पोर्ट पर प्रतिबंध के बाद महानगरों की डिमांड को पूरा करने के लिए चीन निर्मित ई सिगरेट नेपाल होकर भारत में लाया जा रहा है। इसमें तस्कर चार गुना लाभ कमा रहे हैं। एक ई सिगरेट की कीमत नेपाल में 100 रुपये से लेकर 900 रुपये है। वहीं भारत में इसे 400 से लेकर 3,000 रुपये तक बेचा जा रहा है। सिगरेट के शौकीन युवा अब ई सिगरेट अपना रहे है। बीते दिनों नवलपरासी जिले की पुलिस ने भारी मात्रा में ई सिगरेट बरामद किया था, जो काठमांडो से लाया गया था। ई सिगरेट के आयात पर भारत सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। इसके पीने और बेचने पर भी रोक है। नेपाल में बीते वर्ष मैत्री बस से नेपाल पुलिस ने बड़ी बरामदगी की थी। पकड़े गए बस चालक ने बताया कि सोनौली के रास्ते कई बार ई सिगरेट दिल्ली पहुंचा चुका हूं। इसकी डिमांड दिल्ली, नोयडा, हरियाणा, मुंबई, गोवा, दमनदीव में भारी रहती है। बार, काफी हाउस और रेस्टोरेंट में इसे पहुंचाया जाता है।
नौतनवा क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने बताया कि सीमा क्षेत्र में कड़ी निगरानी की जा रही है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाती है।
Trending Videos