सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Snatcher flees after snatching youth's mobile phone; FIR lodged.

Maharajganj News: युवक का मोबाइल छीनकर भाग गया उचक्का, प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Snatcher flees after snatching youth's mobile phone; FIR lodged.
विज्ञापन
फरेंदा। आनंदनगर स्टेशन पर एक युवक का मोबाइल छीनकर उचक्का फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर जीआरपी राजकीय रेलवे पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिद्धार्थनगर के डॉ. हेडगेवार नगर वार्ड नंबर पांच निवासी मोनू वर्मा ने राजकीय रेलवे पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि अपने भांजे नितेश कुमार वर्मा के साथ आनंदनगर जक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार को बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान भांजा मोबाइल चला रहा था, तभी पीछे से एक उचक्का मोबाइल छीनकर फरार हो गया। उसका पीछा करने के दौरान भांजा गिरकर घायल भी हो गया। प्रभारी उप निरीक्षक रेलवे पुलिस डाॅ. शिवेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed