{"_id":"6a384ddbaf19d4b29902876b","slug":"sp-emphasized-strengthening-the-organization-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-179694-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सपा ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सपा ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरेंदा। समाजवादी पार्टी के फरेंदा विधान सभा सेक्टर प्रभारियों की बूथ कमेटी की बैठक रविवार को लेहड़ा खास स्थित समय माता स्थान पर हुई। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत टीम तैयार कर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ संगठन के कार्यों में जुटना होगा।